ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की प्रेसवार्ता --- हमारी लड़ाई आंतकवाद से है ...

पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का दिया साथ  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली, देश     

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने सोमवार को प्रेस वार्ता की है। आर्मी से DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर 32 मिनट तक विस्तार से जानकारी दी है। 

एयर मार्शल भारती ने कहा 'हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री के साथ नहीं है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने सिर्फ आंतकवाद का जवाब दिया है। इसमें नुकसान के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार हैं।' 

बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हुआ था।

No comments