ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के गांव तोती में नशा तस्करों की कोठी पर चला पीला पंजा ...

 - युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यवाही में अभी तक 3.5 करोड़ की सम्पत्तिया करवाई फ्रीज़ -- SSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में सरकार दवारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम "युद्ध नशे के विरुद्ध" के तहत जिला पुलिस ने आज कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के गांव तोती में कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर की कोठी को ध्वस्त किया गया है। मौके पर मौजूद SSP गौरव तूरा ने बताया कि यह पूरा परिवार नशे का कारोबार बड़े स्तर पर करता है और यह सभी प्रॉपर्टी नशे की कमाई से अर्जित की गई है। जिसको BDPO की मौजूदगी में कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया है। 

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गांव तोती में की गई कार्यवाही सुरजीत सिंह की सम्पति पर की गई है। जो कि नशे के कारोबार की कमाई से बनाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरजीत सिंहऔर परिवार के सदस्यों के नाम 18 NDPS मामलों में हैं।  

एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि बीडीपीओ. सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह द्वारा दिए गए आदेशों पर कार्रवाई करते हुए सिविल और पुलिस प्रशासन ने आज गांव तोती में सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता द्वारा 10 मरला पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे पर डिच मशीन चलाई है। उन्होंने बताया कि सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता और उसके परिवार के सदस्यों पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज हैं और वह जेल में बंद है। 

सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता पुत्र करनैल सिंह के खिलाफ वर्ष 2013 से विभिन्न थानों में एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी कुलवंत कौर उर्फ ​​बिल्लो पर भी नशा तस्करी से संबंधित 4 मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि दम्पति का बेटा राहुल भी NDPS का आरोपी है। और फरार हैं। 

उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ कार्यवाही में इससे पहले भी कपूरथला शहर के गांव बूट और ढोका कालोनी में नशा तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया जा चुका है। जिले में पिछले कुछ महीनों में नशा तस्करों से 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि अगले स्तर पर 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नशा तस्करों की सम्पत्तियों की नीलामी के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया में पूर्ण पैरवी की जा रही है। 

इस अवसर पर बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह ने करीब 10 मरले पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा किया हुआ था, जिसे खाली करवाने के लिए जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत संबंधित को नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर डीएसपी सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह तथा अन्य सिविल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। 


No comments