ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक किसान को किया डिजिटल अरेस्ट --- 11.75 लाख ठगे ...

- कनाडा में बेटे के एक्सीडेंट का बता ऐंठ ली मोटी रकम, साइबर क्राइम को दी ​शिकायत 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के कस्बा नडाला वासी एक किसान के व्हाट्सएप पर आई कॉल पर डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। जिसमे किसान से 11.75 लाख की ठगी की गई है। बताया जा रहा है कि कनाडा में रहते बेटे के एक्सीडेंट की खबर देने वाले ने फोन पर बात करते-करते ही उसने डर के मारे कॉल करने वाले को लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।  

पीड़ित जोगिन्दर सिंह घोतड़ा ​​ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेतों में था और उसकी पत्नी ने घर से फोन कर रोना शुरू कर दिया। मैं डर गया और उसी समय घर आ गया। घर आने के बाद मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि उसे कनाडा से फोन आया था कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और एक गोरा व्यक्ति जख्मी हो गया है, जो कोमा में जाने के बाद अस्पताल में भर्ती है। आपके बेटे को भी चोटें आईं है। 

जोगिंदर सिंह ने यह भी बताया कि थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने दोबारा फोन किया और कानूनी कार्रवाई की बात करने लगा। उसने जो कहा उसे सुनकर हम डर गये। हमने उनसे अपने लड़के से बात करवाने को कहा तो उसने बताया कि उसका फोन नंबर पुलिस के पास है, इसलिए आप उसे फोन न करें। इस दौरान वह शाम तक लगातार हमसे बात करते रहे और हम उनके कहे अनुसार करते रहे। 

इसी दौरान उनके अनुरोध पर स्थानीय कैपिटल बैंक से 6.25 लाख रुपये तथा एक अन्य बैंक से 5.5 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए तथा उन्होंने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। लेकिन बाद में, हर दिन की तरह, मेरे बेटे ने रात को कनाडा से मुझे फोन किया और मुझे पता चला कि मेरे साथ 11.75 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना साइबर क्राइम को ​शिकायत दे दी गई है। 


No comments