ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सड़क किनारे संदिघ्ध परिस्तिथिओ में मिला व्यक्ति का शव ....

- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवाया, जांच शुरू पहचान के लिए सभी थानों को भेजा अलर्ट   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव फ़त्तू ढिंगा क्षेत्र में एक पंप के नजदीक आज सुबह संदिघ्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि शव के हालात डी -कम्पोस जैसे है। पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर 72 घण्टे के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वही सभी थानों को अलर्ट भी जारी कर दिया है। 

थाना फ़त्तू ढिंगा SHO सोनमदीप कौर से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उनके क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के हालात से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष की लग रही है।  

वहीँ सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले घटना स्थल के नजदीक कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। जिसको हमलावर गाड़ी में डालकर ले गए थे। इस घटना को उस घटना से जोडकर देखा जा रहा है। हालाँकि पुलिस इस मामले पुष्टि नहीं कर रही है। 

SHO सोनमदीप ने यह भी बताया कि उनकी पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिस दौरान मृतक की पहचान के लिए गतिविधि भी शुरू कर दी है। वहीँ सभी थानों को मृतक के शव की पहचान के लिए सूचना (अलर्ट) भी जारी कर दिया गया है।  

No comments