कपूरथला में सड़क दुर्घटना दौरान बाइक सवार की मौत ....
- तेज़ रफ़्तार दूध वाले ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटता ले गया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में गांव डल्ला के नजदीक एक बाइक सवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने टक्कर मारने की घटना घटी है। जिसमे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
मृतक बाइक सवार की पहचान बूटा सिंह (49) पुत्र सज्जन सिंह वासी गांव गट्टा दलेल, फिरोजपुर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे काला संघ्या रोड स्थित एक सेलर में मुनीम का काम करने वाला बूटा सिंह अपनी बाइकपर लोहियां खास में अपने काम पर जा रहा था। रास्ते में जब वह तारपुर चौक के पास सड़क पार करने लगा तो तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर बाइक को बहुत दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसके कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी डल्ला की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया और जाँच शुरू कर दी है। पुलिस टीम के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने टैंकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
















No comments