दुखद खबर ---- पूर्व केंद्रीय मंत्री ढींढसा का देहांत ....
- केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रहे थे मंत्री, मोहाली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में शिअद के सीनियर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। बता दे कि वह लंबे समय से बीमार थे। और बुधवार शाम 5 बजे उन्होंने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
यह भी बता दे कि 2019 में उन्हें केंद्र सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था, लेकिन उन्होंने 2020 में किसान आंदोलन के दौरान अवॉर्ड लौटा दिया था। वह 2000 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे।
सुखदेव सिंह ढींडसा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथी थे। हालांकि सुखबीर बादल को पार्टी में बढ़ावा दिए जाने पर अकाली दल को छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पार्टी बनाई थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा से भी गठबंधन किया। हालांकि मार्च 2024 में उन्होंने अकाली दल में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था।
No comments