ब्यास दरिया में डूबे 4 नवयुवकों के मामले में अपडेट ...??
- एक युवक ने कुछ दिन बाद जाना था विदेश, परिवार का रो रोकर बुरा हाल, सुबह से फिर NDRF का रेस्क्यू जारी
- दो युवकों के शव कल मिले थे, अन्य दो की तलाश में देर शाम तक चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव पीरेवाल वासी चार नवयुवकों के बैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय डूबने के मामले में आज सुबह NDRF की टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि कल घटना के कुछ देर बाद ही दो युवकों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। फत्तूढींगा SHO सोनमदीप कौर तथा उनकी टीम के साथ NDRF की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला था।
बता दे की रविवार को बैसाखी पर्व पर बेरोवाल के नजदीक गांव पीरेवाल वासी 4 नवयुवक ब्यास दरिया में नहाने गए थे। जो कि अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस तथा गोताखोरों ने दो युवकों (अर्शदीप सिंह पुत्र मनप्रीत सिंह तथा जसपाल सिंह पुत्र करमजीत सिंह ) को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल कपूरथला में भेजा गया। लेकिन सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने मृतक युवकों के परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की है। फिलहाल पीड़ित परिवारों को कोई आर्थिक राशि देने की घोषणा नहीं की गई है।
वही ब्यास दरिया में डूबे अन्य 2 युवकों ( विशाल पुत्र मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदरपाल सिंह ) की तलाश में देर शाम तक गोताखोर तथा NDRF की टीम तलाश करती रही। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिनकी तलाश के लिए आज सुबह से फिर NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
दूसरी तरफ गांव पीरेवाल के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी चारों नवयुवक 17 -18 वर्ष के हैं। और पढाई करते है। जिनमें से अर्शदीप सिंह तथा जसपाल सिंह के शव कल मिल गए थे। जबकि गुरप्रीत सिंह और विशाल की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि विशाल ने कुछ दिनों बाद विदेश भी जाना था। इस घटना से सारा गांव सदमे में है।

















No comments