ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक घर को चोरों ने बनाया निशाना --- लाखों के गहने और नगदी चोरी, FIR दर्ज ....

- परिवार घर को ताला लगाकर रिश्तेदारी में मिलने गए थे, दीवार फांद कर चोर घुसे अंदर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव डोला में आधी रात को एक घर को चोरों दवारा निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहने तथा नगदी चुराने की घटना घटी है। घर के नजदीक लगे CCTV केमरो में 2 संदिग्ध बाइक सवार कैद भी हुए हैं। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियाँ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI हरजिंदर सिंह ने भी की है।   

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला कुलदीप कौर पत्नी मंगत राम वासी गांव डोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित जालंधर में किसी रिश्तेदार को मिलने गए थे। और रात वह सभी अपने रिश्तेदार के घर ठहर गए। उसी रात लगभग एक बजे के उसकी भाभी विजय सोनिया ने उसको फोन कर बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है।  

यह सूचना मिलने पर वह अपने पति के साथ तुरंत अपने घर पहुंची तो देखा घर का मुख्य दरवाजा टुटा हुआ था और अंदर अल्मारिओ के लॉकर भी टूटे हुए थे। जो कि किसी अज्ञात चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने यह भी बताया कि चोरो ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर लाखो रूपये के सोने और चांदी के गहने तथा 15 हज़ार नगदी चोरी कर फरार हो गए हैं। 

पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में उसने देखा कि अलमारी के लॉकर में पड़े दो सोने के सेट, दो सोने की चैन, 3 जोड़े वालियों, एक लॉकेट, 8 कड़े चांदी के बच्चों वाले, चांदी का एक बड़ा कड़ा, तीन चांदी की चेन तथा 15000 रुपए नगदी चोरी हुई है। उसने अपने पति तथा कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर चोरो के बारे में जांच की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। उनके घर के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच में दो संदिघ्ध बाइक सवार आते जाते दिखाई दिए है। 

वही तलवंडी चौधरिया पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर CCTV फुटेज कब्जे में लेकर फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।  

No comments