ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अदालत के आदेशों की अवहेलना --- बाप बेटा पर FIR दर्ज .....

- अदालत दवारा उनकी गेहूं की फसल अटैच करने के बावजूद फसल काटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में थाना कबीरपुर पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को धमकी देने, गेहूं चोरी करने व अदालत के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI बलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

सुल्तानपुर लोधी के तहसीलदार गुरचरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबा सिंह व उसके पिता कुलवंत सिंह निवासी गांव शेरपुर सद्दा की किसी जमीन से संबंधित एक मामला सुलतानपुर लोधी के JMIC की अदालत में चल रहा था। जिसमें माननीय अदालत ने उनकी गेहूं की फसल को अटैच किया था। और उक्त मामले में उनको कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके बाद आरोपियों सुबा सिंह व उसके पिता कुलवंत सिंह ने अदालत के आदेशों की अवहेहना करते हुए गेहूं की कटाई कर ली। सरकारी कर्मचारीओ दवारा जब मौके पर गए तो उनसे गाली गलोच किया गया। 

इसके बाद कबीरपुर थाना पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे कार्रवाही शुरु कर दी है। 

No comments