Breaking --- कपूरथला में एक कपड़ा व्यापारी के बेटे पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद ...
- घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पुलिस ने जांच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में देर रात लगभग 9 बजे एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के बेटे पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने की खबर है। घटना में गंभीर घायल हुए नवयुवक को सिविल अस्पातल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ,वहीँ यह घटना नजदीक लगे CCTV में कैद हो गई है। दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच सिटी थाना पुलिस कर रही है।
सिविल अस्पताल में उपचारधीन घायल भाविक जैन पुत्र प्रदीप जैन वासी शेरांवाला गेट रात लगभग 9 बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों को उसे घेर लिया और लोहे के कड़ो से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। तो हमलावर मौके से भाग गए।
मोहल्ला वासिओ द्वारा घायल भाविक को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
No comments