ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में विवाहिता को तंग परेशान के आरोप में पति सहित 4 पर FIR दर्ज ...

- कई बार समझाने का किया प्रयास, भी हरकतों से बाज नहीं आए ससुराली  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में एक विवाहिता को दहेज की खातिर तंग परेशान, मारपीट करने तथा ससुर की ओर से गलत हरकतें करने के आरोप में थाना कबीरपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI मक्खन सिंह ने करते हुए बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही शरू कर दी है।  

जानकारी अनुसार पीड़ित महिला मनप्रीत कौर वासी गांव पिथोराहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी गांव कोटली गाजरा शाहकोट जालंधर निवासी मंगा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति मंगा, ससुर जीता, सास गुरमीतो व ननद सीमा सभी उसके साथ दहेज को लेकर तंग परेशान करने लगे तथा और दहेज की मांग करने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 

ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की, वहीं ससुर ने उसके साथ गलत हरकतें भी की। तंग आकर उसने इसकी शिकायत थाना कबीरपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

No comments