ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी, FIR दर्ज, आरोपी काबू .....

 - पुलिस ने पिस्तौल और 5 रोंद किये बरमाद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के एक घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के आरोप में ढिलवां पुलसि ने एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी SHO मंजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी से  पिस्तौल और 5 रोंद बरामद कर लिए है। और उससे और भी  पूछताछ की जा रही है। 

 ढिलवां पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बासा सिंह वासी मंसूरवाल बेट ने बताया कि उसका बेटा लवप्रीत सिंह कनाडा में रहता है। पत्नी पलविंदर कौर पिछले 4/5 माह से बेटे को मिलने के लिए कनाडा गई हुई है। घर में वह अकेला रहता है। उसने खाना बनाने व घर की साफ सफाई करवाने के लिए गांव की महिला अमरजीत कौर को काम पर रखा है।  

उसने यह भी बताया कि उसके पास एक लाइसेंसी असला है। जोकि 22 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2027 तक वेलेड है। मैने अपने इस असला लाइसेंस से एक रिवाल्वर 32 बोर मेड इन इंडिया कानपुर अपने हिफाजत के लिए लिया हुआ है। उक्त रिवाल्वर अपने कमरे में अपने बैड के साथ बनी अलमारी में 5 रौंद जिंदा लोड कर अपना हिफाजत के लिए रखा हुआ था। ताकि जरुरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके।  

27 मार्च को अलमारी में पड़ा अपना रिवाल्वर देखा था। उसी दिन शाम 5 बजे जब वह अपने भांजे भगवंत सिंह निवासी संगोवाल ढिलवां को मिलने गया था। 28 मार्च को दोपहर 01:30 बजे वह वापिस घर आया और देखा कि अलमारी में उसका लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं था। अपने तौर पर चोरी हुए रिवाल्वर बारे पता लगाने का प्रयास किया। उसे पूरा यकीन है कि उसका लाइसेंस रिवाल्वर घर में काम करती महिला अमरजीत कौर का बेटा विक्की निवासी मंसूरवाल बेट चोरी कर ले गया है। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

No comments