ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के CIA टीम ने एक नशा तस्कर किया काबू 190 ग्राम हेरोइन बरामद .....

- आरोपी तस्कर के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज, दो सिन का रिमांड भी मिला   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के CIA टीम ने गश्त के दौरान एक बाइक सवार  नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 190 ग्राम हेरोइन व 570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। काबू किए आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड भी मिला है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एएसआई केवल सिंह अपनी पुलिस टीम सहित कपूरथला शहर से कांजली की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। तभी सामने से एक युवक बाइक (PB-09-AJ-0936) पर आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखते ही वापिस मुड़ने लगा तो संदेह के आधार पर पुलिस ने उसको रोक लिया।  

पूछताछ में उसने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ शिंदर वासी गांव बूट बताया है। आरोपी की तलाशी दौरान उसके कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन व 570 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी से और पूछताछ की जा रही है।

No comments