ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में "युद्ध नशे के विरुद्ध" के दौरान वॉकथॉन ---

- सेकड़ो लोगों ने नशों के खिलाफ संघर्ष करने का लिया संकल्प

- 3 किलोमीटर लंबी वॉकथॉन के ज़रिए दिया 'स्वस्थ पंजाब' का संदेश 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सेंकडो लोगों ने 3 किलोमीटर लंबी वॉकथॉन के ज़रिए नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। जिसमे बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र, NCC कैडेट्स और NSS वॉलंटियर्स ने नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता की शपथ भी ली है। 

विभिन्न नारों द्वारा छात्रों ने नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं नशा न करने का प्रण लेते हुए समाज को नशे की लत से बचाने के लिए एक दूत की भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम से शुरू हुई वॉकथॉन में हज़ारों छात्रों ने “नशा मुक्त पंजाब” का संदेश देते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए नशा विरोधी नारे लगाए ।

वॉकथॉन को गुरु नानक स्टेडियम से DC अमित कुमार पंचाल, जिला योजना बोर्ड चेयरपर्सन ललित सकलानी, SSP गौरव तूरा, भुलत्थ से जल संसाधन विभाग के निदेशक और हलका इंचार्ज हरसिमरन सिंह घुम्मण, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। वॉकथॉन गुरु नानक स्टेडियम से सैनिक स्कूल, शहीद भगत सिंह चौक, सत्त नारायण बाज़ार होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। 

DC अमित कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह प्रत्येक वर्ग के लोगों ने इस अभियान में भाग लेकर नशों के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया है, यह इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार द्वारा छेड़ा गया अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें ताकि मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।  

इससे पहले उन्होंने वॉकथॉन में भाग लेने वालों को नशा न करने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलवाई। वॉकथॉन के मौके पर छात्रों ने अपने-अपने अंदाज़ में नशे के खिलाफ संदेश दिया। सैंकड़ों छात्रों ने "Say No To Drugs" की मानव श्रृंखला बनाई। सरकारी स्कूल खैड़ा दोना की छात्राओं ने गिद्धा पेश कर नशे के खिलाफ बिगुल बजाया। 

स्कूल ऑफ एमिनेंस की छात्राएं इशमीत कौर और कोमलप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वॉकथॉन के माध्यम से उन्हें नशे के समाज पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी मिली और इस अभियान का हिस्सा बनकर वे गर्व महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपने आस-पास के लोगों को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेल या पढ़ाई में लगाने के लिए प्रेरित करेंगी।   

No comments