ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला ... ?

- गंभीर अवस्था में अस्पातल में करवाया भर्ती, दो दर्जन से अधिक युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव घणीएके में देर रात दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमे गंभीर घायल हुए वयक्ति को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीँ इस घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना फत्तू धींगा SHO सोनामदीप कौर ने की है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल बलबीर सिंह ने बताया कि गांव घणीएके में श्मशानघाट के पास उनकी वेल्डिंग की दुकान है। बीती रात कुछ युवक चोरी करने की नीयत से उसकी दुकान के बाहर आए। कैमरे पर उन्हें देखने के बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से भगा दिया।  

घायल ने यह भी बताया कि आज लगभग 8 बजे जब वह दुकान बंद करने लगा तो 20 - 22 युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों दातर से हमला कर दिया। जिससे वह  गंभीर घायल हो कर गिर गया। और बेहोश हो गया। जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।  

सिविल में तैनात ड्यूटी डाक्टर आशीषपाल सिंह ने उसकी एमएलआर काटकर फतूढींगा पुलिस थाने भेज दी है। फतूढींगा एसएचओ. सोनमदीप कौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

No comments