ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फायरिंग मामले में 14 आरोपिओ पर FIR ....

- सिटी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही छापेमारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में गांव चूहड़वाल में फायरिंग करने व युवक से मारपीट करने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत थाना सिटी में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसकी पुष्टि थाना सिटी के ASI मंगल सिंह ने करते हुए बताया कि घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच जारी है।

जानकारी अनुसार सुनील कुमार वासी चूहड़वाल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि 7 अप्रेल की देर रात करीब 01:50 बजे 4 गाड़ियां गांव में आई। जिनमें मनी बाबा, जग्गा, करन लाहौरिया, रविपाल, मनी मान, धन्नी, विशाल, मानव, वंश, आशु, रजत, अजय सभी निवासी गांव मुश्कवेद, गोपी व लब्बा दोनों वासी गांव कुतबीवाल सवार थे। सभी के हाथों में किरपानें, दातर डंडे व अन्य हथियार थे। उक्त सभी युवक घर के आगे गली में आए।

इस दौरान मनी बाबा पिस्तौल से फायरिंग करने लग पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन कर वह भिंदा के साथ बाहर गली में आया। जैसे ही वह बाहर निकला तो उक्त युवकों ने उसे पकड़ लिया और मार देने की नीयत से मारपीट शुरु कर दी। जिस कारण वह घायल हो गया। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र होने शुरु हो गए। जिसके बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए। जहां से उसे अमृतसर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के ब्यानों व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर सभी 14 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

No comments