ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब शिक्षा क्रांति --- जिले के स्कूलों में निर्माण कार्य का चेयरमैन लाखणां ने किया उद्घाटन ....

- एडिशनल क्लास रूम और चारदीवारी का निर्माण शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत कपूरथला ब्लॉक के सरकारी हाई स्कूल मनसूरवाल दोना और सरकारी प्राइमरी स्कूल डेरा जग्गू शाह में पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखणां द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।  

जिसमे सरकारी स्कूल मनसूरवाल दोना में 15.02 लाख रुपये की लागत से एडिशनल क्लास रूम का निर्माण और 1.60 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, सरकारी स्कूल डेरा जग्गू शाह में 15.02 लाख रुपये की लागत से एडिशनल क्लास रूम और 4.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित चारदीवारी का भी उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर AAP के संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन, विज्ञान और टेक्निकल बोर्ड के सदस्य कुंवर इकबाल सिंह, मार्किट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह और SDM मेजर इरविन कौर उपस्थित थे।

No comments