जरुरी सूचना ---- कपूरथला के क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??
- लाइनो की जरुरी मुरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब बिजली बोर्ड के सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी-1 कपूरथला जसविंदर सिंह ने जानकारी दी है कि 26 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बस बार और जरूरी रखरखाव के लिए बंद रहेंगे।
जिसमे 66 केवी नंगल नारायणगढ़ 11 केवी एस/एस कपूरथला से चलने वाले सभी यूपीएस फीडर, इंडस्ट्री फीडर, इंडस्ट्री एरिया फीडर, 11 केवी राजापुर यूपीएस, 11 केवी औजला यूपीएस, 11 केवी कसोचाहल यूपीएस, 11 केवी अथोलन यूपीएस और सभी एपी फीडर शामिल है।
इस रिपेयर के चलते कृष्णा राइस मिल, मटर प्लांट, आरजीएस सॉल्वेक्स प्लांट, रंजीत कोल्ड स्टोर, सतनाम कोल्ड स्टोर, गांव कसोचाहल, अरियावाल, भंडालदोना, वरियाहदोना, राजापुर, औजला, तलवंडी महिमा, खासोवाल, नत्थू चाहल, भेठन आदि की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

















No comments