ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नशे की ओवरडोज़ से एक युवक की मौत ....

- हालात बिगड़ने पर परिजन पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले गए वहां से कपूरथला सिविल में किया रेफर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नशे के बाद उक्त युवक की हालात बिगड़ने लगी तो पहले उसको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार गत दिवस सुल्तानपुर लोधी के गांव मुद्दोवाल वासी अमनदीप सिंह नशे की ओवरडोज़ से हालत बिगड़ने पर उसके परिजन सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

इस संबंध में सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद के अनुसार मरीज अमनदीप सिंह को नशे की ओवरडोज के कारण सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था। जिसकी हालत गंभीर थी और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बारे संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है। तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

No comments