ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 6.56 लाख की ठगी, दो भाइयो सहित 3 पर FIR ...

- एजेंटो ने न तो विदेश भेजा और न ही रूपये वापिस किये  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला वासी दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 6.56 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ितों की शिकायत के बाद सिटी थाना कपूरथला में दो भाइयों सहित 3 ट्रैवल एजेंटो के खिलाफ 2 अलग अलग FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने भी की है। फ़िलहाल अभी आरोपिओ की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित अजय महाजन पुत्र प्रेम महाजन वासी मॉडल टाउन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको साइप्रस भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट सुखप्रीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह वासी गांव कुलार, शाहकोट ने 5 5 लाख विभिन्न ट्रांजैक्शन के द्वारा लिए लेकिन उसके बाद उसे विदेश नहीं भेजा गया। कई बार आग्रह करने पर भी उसने न तो पैसे वापस किये और न ही विदेश भेजा। जिसके बाद 28 नवंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें प्राथमिक जाँच के बाद थाना सिटी पुलिस ने ट्रैवल एजेंट सुखप्रीत सिंह के खिलाफ FIR नंबर 94 दर्ज कर ली गई है।  

वहीं दूसरे मामले में पीड़ित अमनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी मोहल्ला किलेवाला कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी और दलजीत सिंह उर्फ़ जीता दोनों पुत्र प्रेम सिंह वासी शाहकोट ने उसको पोलैंड भेजने के लिए दस्तावेजों सहित 1.06 लाख लिए थे। लेकिन न तो उन्होंने उसे विदेश भेजा और न ही  पैसे वापस दिए। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित अमनदीप सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपिओ मनप्रीत सिंह और दलजीत सिंह के खिलाफ FIR नंबर 95 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

No comments