कपूरथला मॉडर्न जेल में एक हवालाती को सांप ने काटा, सिविल में भर्ती ....
- एंटी सनेक़ बाईट इंजेक्शन लगाने के बाद हालत खतरे से बाहर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद NDPS के एक हवालाती को सांप के काटने की घटना घटी है। जिसके बाद हवालाती को जेल गार्डों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत अब खतरे से बहार बताई जा रही है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हवालाती रोहित पुत्र राज कुमार वासी शेखूपुर ने बताया कि वह अपनी बैरक में लेटा हुआ था, तभी अचानक उसके पैर में सांप ने डस लिया। जिसक्रे बाद उसकी हालात बिगड़ने लगी तो जेल स्टाफ ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद के अनुसार मरीज को एंटी सनेक़ बाईट इंजेक्शन लगा दिया है। फ़िलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

















No comments