कपूरथला में ब्यास दरिया में मिला युवक का शव ... ?
- संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
कपूरथला की सबडिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव राजेवाल के नजदीक ब्यास दरिया से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला है। मृतक के चेहरे पर निशान भी हैं। घटना की सुचना मिलने के बाद थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO अर्जन सिंह ने करते हुए बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मिली जानकारी अनुसार गांव राजेवाल के नजदीक आज ब्यास दरिया में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा गया। आसपास लोगों ने तुरंत तलवंडी चौधरियां थाना पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
No comments