ब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर में ग्रेनेड हमले के बाद कपूरथला पुलिस हाईअलर्ट .....

 - SSP की मौजूदगी में पुलिस टीम दवारा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चेकिंग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब के जालंधर में बीती आधी रात को पूर्व केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ BJP नेता के घर ग्रेनेड हमले के बाद कपूरथला पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में कपूरथला पुलिस ने SSP की मौजूदगी में शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अचानक चेकिंग की है।  

जिस के चलते बस स्टेंड और उस के आस पास के इलाकों पर पुलिस ने फोर्स और उच्च अधिकारियों के साथ चैकिंग की और लोगो को कानून की जानकारी दी। अधिकारिओ ने बताया कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दे। 

इस दौरान कपूरथला पुलिस के SSP गौरव तूरा ने कहा की पुलिस की और से अपराधिक घटनायो को रोकने के लिए पुलिस की और से इस तरह के आपरेशन समय समय पर किए जाते है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके इलावा साथी जिलों में चल रही आपराधिक हलचल को देखते हुए जिले के आपराधिक लोगो पर नजर रखी जा रही है।  

जिसमें जमानत पर आए लोगो को भी निगरानी में रखा गया। इसके इलावा उन्होंने कहा कि लोगो को प्रदेश से बाहरी लोगों को काम से रखने से पहले उनकी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी कहा गया है। और ऐसा ना करने वालों पर कानूनी कारवाई भी की जा सकती है।  

No comments