ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ग्रेनेड हमले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ....

- मुख्य 2 आरोपी पुलिस ने किये काबू , ई रिक्शा भी बरामद 

- DGP  बोले -- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर, पंजाब    

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर बीती रात आतंकी हमला मामले में जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार वासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का वासी भार्गव कैंप जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शे को भी बरामद कर लिया है। 

बता दे कि ई-रिक्शे में बैठकर आए कुछ लोगों ने BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। यह सारा घटनाक्रम उनके घर के बाहर लगे CCTV में कैद हुआ है। 

पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है।   

जानकारी अनुसार पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। जोकि हमले के तुरंत बाद बाहर आ गए थे। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। 

पंजाब भाजपा के नेताओं ने जालंधर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही BJP पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में AAP सरकार और पुलिस के रोल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कालिया से बात कर मामले की जानकारी ली है। 

No comments