ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बंद घर में घुसा चोर, CCTV में कैद ....

- सारा परिवार माथा टेकने गया था श्री हजूर साहिब, वापिस आकर पता लगा घर में हुई चोरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के मोहल्ला अजीत नगर में एक बंद कोठी में दिनदिहाड़े अज्ञात चोर ने घुस कर एलईडी चोरी करने की घटना घाटी है। हालाँकि घर में लगे CCTV केमरो में चोर कैद हो गया है। जिसमे चोर गेट फांदकर घर में दाखिल होते हुए और सामान चोरी कर जाते हुए भी दिख रहा है। यह CCTV विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।  

वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचाने के बाद पुलिस ने चोर की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह वासी अजीत नगर ने बताया कि वह बीते दिन घर को लॉक कर परिवार सहित श्री हजूर साहिब गए हुए थे। जब वह वापिस घर लौटे तो देखा कि घर से एलईडी गायब थी। उन्होंने अपने तौर पर एलईडी व चोर की काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला।  

जिसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें चोर की गतिविधि कैद थी। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले गेट फांद कर अंदर दाखिल होता है और फिर घर से एलईडी चोरी कर गेट फांद कर फरार हो जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। क्योंकि इलाके में चोरी की कई वारदातें हो रही है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

No comments