ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के फगवाड़ा में बाजार मुकम्मल बंद, बाइक रैली निकाल किया रोष जाहिर ...

- पाकिस्तान और आँतकवाद के खिलाफ लगाए नारे 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के रोष स्वरूप आज फगवाड़ा के बाजार मुकम्मल बंद रहे है। और इस मुद्दे को लेकर लोगो में भारी आक्रोश है। समूह संघटनो दवारा सामूहिक तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकाला गया। और पाकिस्तान और आँतकवाद के खिलाफ नारे भी लगाए गए है। घटना से आक्रोश में आये लोगो ने आंतकवाद को जड़ से ख़त्म करने की मांग भी की है। वहीं इस बंद को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गए है।   

बता दे कि देश के विभिन्न स्थानों में पिछले तीन दिन से चल रहे रोष प्रदर्शन के क्रम में फगवाड़ा में आज शनिवार को बंद का आह्वाहन किया था। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरे शहर में स्कूटर, बाइक रैली निकाल कर पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फगवाड़ा के बाजार बंद करवाए। हालाँकि इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं निरंतर जारी रही है।  

फगवाड़ा के समूह हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को ही ऐलान कर दिया था कि पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप शनिवार को फगवाड़ा के बाजार बंद रखे जाएंगे। इसका असर सुबह से ही दिखाई दिया जब शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस बीच इक्का दुक्का दुकानें व शराब के ठेके खुले हुए थे जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आज भी आतंकवाद व पाकिस्तान का बैनर फूंक कर भारी रोष प्रदर्शन किया गया। 

No comments