ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 12 एकड़ गेहूं व 250 एकड़ नाड़ जलकर राख ....

- आग बुझाने गए किसान का ट्रैक्टर भी आया चपेट में 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के निकटवर्ती गांव बलोचक्क में किसानों की ओर से बेटों की तरह पाली फसलें उस समय नष्ट हो गईं, जब गांव चोहाना की ओर से आ रही भीषण आग ने करीब 12 एकड़ गेहूं और करीब 250 एकड़ नाड़ के अलावा आग बुझाने गए किसान के ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया।  

जानकारी देते हुए किसान नेता नरिंदर सिंह गुल्लू पुत्र निरंजन सिंह निवासी बलोचक्क ने बताया कि यह आग निकटवर्ती गांव चौहाना में काफी समय से लगी हुई थी, जो फैलते-फैलते बलोचक्क गांव तक भी पहुंच गई और आसपास की करीब 12 एकड़ गेहूं और करीब 250 एकड़ नाड़ को चपेट में ले लिया, जिससे फसल स्वाह हो गई। 

इस से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। किसानों ने जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया, तब तक भीषण आग ने एक किसान सरबप्रीत सिंह पुत्र सरूप सिंह के अर्जुन 605 ब्रांड ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो आग बुझा रहा था।  

किसान नेता ने बताया कि गांव बलोचक्क में ठेके पर जमीन लेकर गेहूं बोने वाले किसान पलविंदर सिंह पुत्र निरंजन सिंह की गेहूं की फसल तथा सरबप्रीत सिंह पुत्र सरूप सिंह की 2 एकड़, बलोचक्क निवासी किसान नरिंदर सिंह गुल्लू पुत्र निरंजन सिंह की छह एकड़, राजिंदर सिंह पुत्र तारा सिंह की 1 एकड़ तथा करमजीत सिंह पुत्र तारा सिंह की 1 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की कि उन्हें उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। 

No comments