ब्रेकिंग न्यूज़

प्राचीन शिव मंदिर मॉडल टाउन की प्रबंधक कमेटी का सर्वसम्मति से गठन ....

- राजेंद्र कुमार सेठी को प्रधान और तरसेम कुमार शर्मा को सचिव किया नियुक्त 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के प्राचीन शिव मंदिर मॉडल टाउन परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति सर प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में प्रधान और कोषाध्यक्ष द्वारा अपने पदों से त्यागपत्र देने के पश्चात नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।  

बैठक में सभी सदस्यों की उपस्तिथि में राजेंद्र कुमार सेठी को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीँ तरसेम कुमार शर्मा को सचिव, अशोक कुमार सूद को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा एवं हरीश चोपड़ा को उपप्रधान नियुक्त किया गया।  

कमेटी के पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार शर्मा एवं मंगतराम कालिया को सरपरस्त के रूप में सम्मानपूर्वक स्वीकृति दी गई। रोहित कांत को एडिटर नियुक्त किया गया ताकि वह समय-समय पर लेखा-जोखा एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण कर सकें।  

इस अवसर पर RK सेठी, महेंद्र कुमार शर्मा, तरसेम कुमार शास्त्री, अशोक कुमार सूद, अशोक शर्मा, हरीश चोपड़ा, अश्विनी कुमार शर्मा, आर.के. भनोट, मंगतराम कालिया, ओम दत्त शर्मा, संजय अग्रवाल, संदीप राहर, बांके बिहारी, भगवान दास गुलाटी, पंकज धीर, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, प्रदीप सूद, ईशान सूद, आकाश कपूर, सुनील, विशाल शर्मा, राजीव शर्मा,  दीपक कुमार, रोहित कांत, अनुज शर्मा, कपिल धीर, रिंपी आदि मौजूद थे। वहीँ सभी सदस्यों ने नव- नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और मंदिर की उन्नति एवं विकास हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।  

No comments