कपूरथला में सड़क हादसे में युवक की मौत ....
- कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
फगवाड़ा की थाना सिटी पुलिस ने सड़क हादसे दौरान एक युवक की मौत होने के मामले में कंबाइन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार जसपाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी गांव सवदीं कला थाना सिंधवा बेट जिला लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है व उसके तीन बच्चे दो लडकियां व एक लड़का है। उन्होंने बताया कि उसका लड़का बलजीत सिंह पिछले 6 महीने से आईशर 3015 गाड़ी नंबर पीबी 10 जेके 4798 पर मालिक अमनिंदर सिंह पुत्र निर्भय सिंह निवासी वासिया वेट थाना मुलांपुरदाखा के साथ ड्राइवरी करता है व गाड़ी वेरका प्लांट लुधियाना में लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि वह 25 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से गया था। उन्होंने बताया कि उसके लड़के का बाद शाम करीब साढ़े आठ बजे फोन आया कि वह गाड़ी पर दूसरा चक्कर लगाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को उसको जगदीप सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी सबंदी कला थाना सिधवां बेट, लुधियाना का फोन आया कि उसके लड़के बलजीत सिंह व हरमनदीप सिंह का फगवाड़ा के पास संपूर्णा फीड फैक्ट्री के पास एक्सीडेंट हुआ है।
उन्होंने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ फगवाड़ा आया, जहां उन्हें पता लगा कि उनको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब वह फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि उनके लड़के की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उसका लड़का लुधियाना से जालंधर वेरका प्लांट में सामान लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह करीब 5 बजे संपूर्णा फैक्ट्री के पास मौके पर पहुंचे तो वहां एक कंबाइन नंबर पीबी 10 सीएल 6492 रंग हरा खड़ी थी जिसको हरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव हथन थाना संदोड़ जिला मलेरकोटला ने जीटी रोड पर कोई साइन बोर्ड व बिना डिपर के खड़ा किया था, जिसके कारण उसके लड़के की गाड़ी कंबाइन में जा टकराई व जिससे उसके लड़के की मौके पर ही मौत हो गई व हरमनदीप के काफी गंभीर चोटे आईं जिसका इलाज चल रहा है। उक्त मामले में फगवाड़ा पुलिस ने कंबाइन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
No comments