पंजाब शिक्षा क्रांति ---1.04 करोड़ की लागत से 8 सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन कल ...
- साइंस लैब, एडिशनल क्लास रूम, चारदीवारी और शौचालयों का काम पूरा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की मुहिम के अंतर्गत कपूरथला जिले के 8 और स्कूलों में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कल 9 अप्रैल को होगा।
DC अमित कुमार पंचाल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों में एडिशनल क्लास रूमष, साइंस लैब, शौचालय, चारदीवारी आदि के पूरे किए गए कार्यों का उद्घाटन विभिन्न हस्तियों द्वारा किया जाएगा।
फगवाड़ा में सरकारी हाई और सरकारी प्राइमरी स्कूल हदीयाबाद में 17 लाख रुपये की लागत से बनाए गए एडिशनल क्लास रूमों के अलावा 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित साइंस लैब और 1.40 लाख रुपये की लागत से लड़कियों के लिए शौचालयों का उद्घाटन होगा।
इसी तरह सरकारी स्कूल मनशूरवाल दोना में 15.02 लाख रुपये की लागत से एडिशनल क्लास रूम का निर्माण और 1.60 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी के अलावा सरकारी स्कूल डेरा जग्गू शाह में 15.02 लाख रुपये की लागत से एडिशनल क्लास रूम और 4.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित चारदीवारी का उद्घाटन होगा।
प्राइमरी स्कूल अल्हादित्ता में 15.02 लाख रुपये की लागत से एडिशनल क्लास रूमों, 4 लाख रुपये की लागत से नई चारदीवारी और 1.18 लाख रुपये की लागत से शौचालयों के निर्माण का उद्घाटन होगा। सरकारी प्राइमरी स्कूल डाला और सरकारी प्राइमरी स्कूल रायपुर पीरबख्श वाला में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाए गए एडिशनल क्लास रूम का उद्घाटन भी कल होगा।

















No comments