कपूरथला शहर के बाज़ार रहे सम्पूर्ण बंद ...
- धार्मिक, समाजिक राजनितिक संघटनो ने एक जुट होकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के रोष में निकला मार्च
- केंद्र सरकार से आंतकिओ पर सख्त कार्यवाही की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले मे मारे गए 28 से अधिक लोगो की मौत के मामले से रोष जाहिर करते हुए आज कपूरथला शहर सम्पूर्ण टूर पर बंद रहा है। सरे बाजारों में सनाटा छाया रहा। रोष में सभी प्रदर्शनकरिओ ने पाकिस्तान मुदाबाद के नारे भी लगाए गए। जिसमे कपूरथला शहर के धार्मिक, समाजिक और राजनितिक संगठन के नेताओ ने इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए मृतकों को श्रंद्धाजलि प्रकट की है।
बता दे कि पहलगाम के नरसंहार के रोष में आज दोपहर तक कपूरथला के सभी दुकानदारो ने अपनी दुकान बंद रखी है। शहर के धार्मिक, समाजिक और राजनितिक संगठन के नेताओ ने सुबह श्री मणि महेश मंदिर में एकत्र होकर एकम बैठक की और इस आंतकी हमले की निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। और रोष मार्च निकालते हुए सदर बाजार से होते हुए जलोखाना, शालीमार बाग़ से होकर श्री सनातन धर्म सभा में पहुँच सम्पन्न हुआ। धर्म सभा के बहार विरोध प्रदर्शन करते हुए काफी देर तक आतंकिओ और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
वहीं इस बंद के दौरान सुरक्षा के नजरिये से DSP सुखपाल सिंह के नेतृत्व में 50 से अधिक कर्मी भी तैनात किये गए। हालाँकि इस दौरान मेडिकल स्टोर और अन्य एमरजेंसी सेवाएं निरंतर जारी रही है।
हिन्दू नेता सुभाष मकरंदी ने बताया कि इस मुद्दे पर देश के सभी संघठन एक जुट है। वहीँ दोपहर एक बजे के बाद बाजार खुलने लगे है।
बता दें कि मंगलवार को पहलगांव में फौजी वर्दिओ में आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 28 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस आंतकी हमले की घटना से सारा भारत देश रोष में है। तथा केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।


















No comments