ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती 9 मरीज भागे ...

- एक मरीज को सुरक्षा कर्मियों ने पीछा कर पकड़ा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित नशे के आदी मरीजों के उपचार के लिए बने नवजीवन केंद्र में इलाज के लिए भर्ती 8 मरीजो के बीती रात भाग जाने की खबर है। इस घटना का पता चलने पर सिविल अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। और नवजीवन केंद्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड व स्टाफ नर्स ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, परंतु उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि एक मरीज को सुरक्षा कर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया है। बाकी की तलाश जारी है।  

इस बारे SMO डॉ इंदु सेठी ने मरीजों के स्वेच्छा से जाने की बात कही और यह भी कहा कि नशे के आदी मरीजों को  लिए उनकी इच्छा से ही भर्ती किया जाता है। 

नवजीवन केंद्र के इंचार्ज डॉ. अमन सूद के अनुसार बताया कि यहां से 7-8 मरीज भागे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें कहां लापरवाही हुई है। केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड व एक स्टाफ नर्स तैनात होते हैं। यदि स्टाफ की लापरवाही सामने आई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएमओ डा. इंदू सेठी ने कहा कि इन लोगों को स्वेच्छा से रखा जाता है। फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है। 

No comments