कपूरथला अदालत में जाली दस्तावेज पेश कर जमानत, नम्बरदार सहित 3 पर FIR दर्ज .....
- वर्ष 2021 के NDPS मामले में आरोपी की करवाई थी जमानत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने वर्ष 2021 के NDPS मामले के आरोपी की जमानत करवाने के मामले में अदालत ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे माननीय जज गुरमीत टिवाणा की शिकायत पर जाली दस्तावेज पेश कर आरोपी की जमानत करवाने वाले नम्बरदार सहित 3 लोगों के खिलाफ थाना सदर में FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI पाल सिंह ने करते हुए बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के अडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि थाना सिटी फगवाड़ा में वर्ष 2021 में दर्ज FIR नंबर 6 में आरोपी रोहित कुमार उर्फ़ कालू पुत्र राम संजीवन वासी पटेल नगर के खिलाफ NDPS का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत की कार्यवाही दौरान आरोपी की जमानत के लिए नंबरदार अजविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, संतोख सिंह पुत्र ज्ञान सिंह दोनों वासी गांव अरजनवाल आदमपुर तथा गौतम स्रेशन पुत्र कृष्ण नारायण वासी ठाकुर नगर कपूरथला ने जाली दस्तावेज पेश कर रोहित कुमार की जमानत करवाई और अदालत का समय नष्ट किया। इस शिकायत पर थाना सदर में तीनो आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी ASI पाल सिंह ने बताया कि 2021 में दर्ज FIR नंबर 6 का आरोपी रोहित कुमार जमानत मिलने के बाद से अदालत से गैर हाज़िर था। जिसके बाद उसको भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
जाँच अधिकारी ASI पाल सिंह ने यह भी बताया कि माननीय जज गुमीत टिवाणा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने तीनो आरोपिओ नंबरदार अजविंदर सिंह, संतोख सिंह तथा गौतम स्रेशन के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.jpeg)















No comments