ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक घर को चोरों ने बनाया निशाना -- लाखों के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी, CCTV में कैद ...

- पूरा परिवार दिल्ली में श्री गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गया, वापिस आने पर देखा मुख्य दरवाजा टुटा हुआ था  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के ग्रोवर कॉलोनी क्षेत्र में एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी किया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार घर को ताला लगाकर दिल्ली में गुरुदारा साहिब में माथा टेकने गया हुआ था। वैसे घर के नजदीक लगे CCTV कैमरो में चोर कैद हो गया है। वहीँ चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर चोरों की पहचान के लिए CCTV खंगालने शुरू कर दिए है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने भी की है।  

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी ग्रोवर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 अप्रैल को अपने परिवार सहित दिल्ली में श्री बंगला साहिब गुरुदवारा में माथा टेकने गए हुए थे। लेकिन जब वह 11 अप्रैल को घर वापस आए तो देखा घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था।  

पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके घर से किसी अज्ञात चोर ने एक LED TV, गैस सिलेंडर, साढ़े 5 तोले सोने के गहने (कांटे, हार और टॉप्स) तथा 18000 रुपए चोरी किए हैं।  

जाँच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित बलजीत सिंह के बयान के आधार पर फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर CCTV फुटेज की जाँच करते हुए चोर की पहचान की जा रही है।  

No comments