ब्रेकिंग न्यूज़

दुःखद समाचार ---- कपूरथला के समाज सेवक सुदेश कुमार शर्मा का देहांत ...

- शुक्रवार दोपहर 12.30  बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट कपूरथला में होगा अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में बुद्धिजीवी सैल के चेयरमैनऔर समाज सेवक 81 वर्षीय सुदेश कुमार शर्मा का गुरुवार को लम्बी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। इस भरी खबर से उनके परिचितों तथा रिश्तेदारों में शोक की लहर है। और उनके नजदीकी प्रशासनिक अधिकारिओ सहित राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं द्वारा उनके परिवार के साथ शोक प्रकट करते इस दुःख की घडी में संत्वना व्यक्त कर रहे है। 

समाज सेवक सुदेश शर्मा की पार्थीव देह का अंतिम संस्कार 11अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 12.30  बजे स्थानीय लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में होगा। यह जानकारी उनके नजदीकी सदस्य राजिंदर राजू ने दी है। 

बताया जा रह है कि उन्होंने आज दोपहर बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अंतिम साँस ली। 

No comments