ब्रेकिंग न्यूज़

युद्ध नशे विरुद्ध कपूरथला पुलिस की कार्रवाई ---- अब तक 166 केस दर्ज, 189 गिरफ्तार ....

- 2.28 करोड़ की प्रापर्टी फ्रीज, 1.77 किलो हेरोइन बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध तहत 166 केस दर्ज करके 189 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2.28 करोड़ रुपये की प्रापर्टी फ्रीज की है। इसकी पुष्टि SSP गौरव तूरा ने की है। 

पुलिस लाइन में एसएसपी गौरव तूरा ने मिडिया से रुबृह होते हुए बताया कि एक मार्च से अब तक युद्ध नशे विरुद्ध तहत 166 कहा स दर्ज करके 189 आरोपियों कै गिरफ्तार किया है। इन मामलों में 1. 77 किलो हेरोइन, 9607 नशीली गोलियां, 3.5 किलो अफीम, 500 ग्राम गांजा, 167 ग्राम नशीला पाउडर, 1.18 लाख ड्रगमनी, 15 वाहन जब्त किए हैं।  

उन्होंने बताया कि 07 केस दिल्ली कंपीटेंट अथॉरिटी को भेजे हैं। 30 पीओ गिरफ्तार करने के अलावा 19 नशा करने वालों को इलाज के लिए नशा छुडाओ केंद्र में भर्ती करवाया है। 

No comments