ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई --13 आतंकी काबू ,कपूरथला से कनेक्शन .....

- आतंकिओ से 2 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड, 1 ग्रेनेड लांचर, ढाई-ढाई किलो की दो IED और 2 किलो RDX सहित अन्य काफी सामान बरामद 

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर, पंजाब   

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 13 आतंकी काबू किए हैं। इनमें 1 नाबालिग भी है। पंजाब पुलिस के 4 दिन से चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकी मॉड्यूल का सफाया किया गया है। पुलिस का दावा है कि इनके निशाने पर प्रदेश के थाने-प्रमुख लोग थे। 

काबू किये आतंकियों से 2 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) 1 ग्रेनेड लांचर, ढाई-ढाई किलो की दो इंप्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), डेटोनेटर, 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल और 2 किलो RDX (रॉयल डिमॉलिशन एक्सप्लोसिव), 5 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 44 कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन मिले हैं। 

DGP गौरव यादव ने आज मिडिया से रूबरू होते हुए को बताया कि यह लोग ISI के इशारे पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तार आतंकियों ने प्रदेश के कई थानों को भी टारगेट करना था। जल्द सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 

DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।  

पहले मॉड्यूल में फ्रांस आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल का लिंक सामने आया। इसमें मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा वासी होशियारपुर का नाम शामिल है। सत्ता फ्रांस में बैठकर देश में अपने गुर्गों के जरिए आतंकी गतिविधियां करवा रहा है। 

इनके गुर्गों से पुलिस ने लोडेड RPG, 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 ग्रेनेड, 2 किलोग्राम RDX, 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 34 कारतूस, 1 वायरलेस सेट बरामद किया है। काबू किये आरोपियों में कपूरथला से सम्बंधित जतिंदर उर्फ ​​हनी, जगजीत उर्फ ​​जग्गा और हरप्रीत और जगरूप होशियारपुर का नाम शामिल है। 

No comments