कपूरथला की एक ऐतिहासिक इमारत को लेकर 2 संगठनों के लोग आमने-सामने ...
- शाम 5.30 बजे श्री मणि महेश में एकत्र होने की अपील --- विश्व हिन्दू परिषद
- स्तिथि को संभालने के लिए पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों से सम्पर्क कर मामले को सुलझाने में जुटे
- शहर का माहौल शांत रखना प्रशासन की प्राथमिकता --- SHO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की एक ऐतिहासिक इमारत जगजीत क्लब को लेकर दो समुदाय (हिन्दू और ईसाई) के लोग आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए हैं। ऐसे हालातो में हिन्दू संगठनों के नेताओ ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी की है। जिसके बाद कुछ आला अधिकारी दोनों पक्षों के नेताओ से संपर्क कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दे की महाराजा कपूरथला के समय की बनी ऐतिहासिक इमारत जगजीत क्लब को नीलाम करने को लेकर बीते दिनों अदालत का एक आदेश आया था। जिसमें उक्त इमारत को नीलाम कर याचिकाकर्ता के एक करोड़ 42 लाख रुपए अदा करने का आदेश था।
वहीं इस मुद्दे को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने यह इमारत चर्च होने का दावा किया है। और आज रविवार 27 मार्च को शाम को 6 बजे ईमारत के सामने कैंडल जलाने का फैसला किया। लेकिन दूसरी तरफ इस दावे को लेकर हिंदू संगठन भी एकजुट हो गए हैं। और ईसाई समुदाय के लोगों को द्वारा किए दावे को गलत करा र दे रहे हैं।
इस संबंध में विश्व युद्ध परिषद तथा बजरंग दल के नेताओं ने एसएसपी कपूरथला को एक पत्र देकर मामले को सुलझाने का आग्रह किया है। और यह भी कहा कि अगर ईसाई समुदाय के लोग केंडल जलाएंगे तो सेकड़ो हिन्दू संघटनो के लोग इसी स्थान पर शांति पूर्वक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
वहीँ इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट कर सभी हिंदुओं को शाम 5.30 बजे श्री मणिमहेश मंदिर में एकत्र होने का संदेश दिया है। और वहां एक विशेष बैठक कर उचित निर्णय लिए जायँगे।
SHO सिटी बिक्रम सिंह ने बताया की उच्च अधिकारिओ के निर्देश पर शहर के माहौल को शांत रखने और लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनाये रखने की कार्यवाही के चलते दोनों पक्षों से सम्पर्क आकर मामले सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर का माहौल शांत रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

.png)

















No comments