कपूरथला के एक गांव में देर रात तक चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन ....
- एसएसपी बोले यह रूटिंग सर्च ऑपरेशन, कुछ खास नहीं मिला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| फाइल फोटो |
कपूरथला में डिफेन्स एरिया के साथ लगते गांव लक्खन कलां में देर रात तक पुलिस टीम ने पूरे गांव को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है। खास इनपुट के बाद चलाए इस ऑपरेशन में अन्य जिले की पुलिस भी मौजूद थी। वहीँ इस बारे पुलिस अधिकारी कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने इसको नशे के खिलाफ मुहिम दौरान रूटिंग सर्च बताया है और इस में सहयोग के लिए जालंधर पुलिस को बुलाए जाने की बात कही है। हालाँकि सूत्रों की माने तो इस ऑपरेशन में आर्मी के अधिकारी भी थे। लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला से हमीरा सड़क पर डिफेंस एरिया के नजदीक गांव लक्ख़न कलां में देर रात पुलिस टीम और डिफेंस के अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में सैकड़ो की संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन के घूमने की इनपुट के चलते यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालाँकि ड्रोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सर्च ऑपरेशन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी किसी ख़ास होने का जाहिर करती है।
वहीं दूसरी तरफ एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने इस ऑपरेशन को युद्ध नशे विरुद्ध दौरान रूटिंग सर्च बताया है। हालांकि रिकवरी बारे पूछने पर उन्होंने कुछ खास नहीं मिलने की बात कही है।

















No comments