ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी युवती को कनाडा भेजने के नाम पर 12.15 लाख की ठगी ....

- जालंधर वासी दो एजेंटो पर FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला वासी एक युवती को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर 12.15 लाख रुपए की ठगी होने की खबर है। जिसमे पीड़ित युवती की शिकायत पर सिटी थाना पुलसि ने जालंधर वासी दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ने भी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नीति पुत्री पूरन सिंह वासी मोहल्ला शेरगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा वर्क परमिट पर जाना चाहती थी। इसी दौरान वर्ष 2022 में उसका संपर्क एजीएच इमीग्रेशन सर्विस फर्स्ट फ्लोर प्राइम टावर जालंधर के मालिक ट्रेवल एजेंट हर्ष शर्मा व गगनदीप सिंह वासी मोहल्ला करार खां जालंधर के साथ हुआ।   

बातचीत के बाद 18.50 लाख रुपए में कनाडा भेजने की बात तय हो गई। जिसके बाद दोनों ट्रेवल एजेंटों ने उससे अलग-अलग तारीखों में 12.15 लाख रुपए ले लिये। मगर बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपए वापिस किए। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।  

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिक जाँच के उपरांत ट्रेवल एजेंटों पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने दोनों ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

No comments