ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस और UP पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन --- 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर .....

2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब, उत्तर प्रदेश     

पंजाब पुलिस व UP की पीलीभीत पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर कर मार गिराया है। यह ऑपरेशन पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने सोमवार सुबह किया है। DGP पंजाब के अनुसार सभी आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ( KZF) के सदस्य थे। इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। 

मारे गए आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए। आतंकियों की पहचान गुरदासपुर वासी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के तौर पर हुई हैं। वहीँ जानकारी अनुसार पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को पूरनपुर CHC लाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है।  

पीलीभीत के SP अविनाश पांडेय ने एक मिडिया हॉउस को बताया कि सोमवार सुबह गुरदासपुर पुलिस की टीम थाना पूरनपुर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कुछ दिन पहले गुरदासपुर जिले के बख्शीवाल पुलिस चौकी पर खालिस्तानी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। उनके पूरनपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना है। इसके बाद पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने तुरंत पूरे जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। 

इस दौरान खमरिया पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना दी कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आए हैं। उनके पास से कुछ संदिग्ध वस्तुएं हैं। यह बाइक से पीलीभीत की तरफ गए हैं। पंजाब पुलिस और पूरनपुर पुलिस ने उनका पीछा करने के साथ साथ आगे के थानों का अलर्ट किया गया।   

दूसरी तरफ पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मिडिया पर बताया कि मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सदस्य थे। इनका सरगना रणजीत सिंह नीटा पाकिस्तान में है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है। और ISI के इशारों पर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की फिराक में था। 

तीनों आतंकियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनका मुखिया वरिंदर सिंह उर्फ रवि था। रवि आगे अपने सरगना के साथ टच में था। इस मॉड्यूल को KZF के प्रमुख रणजीत सिंह नीटा और ग्रीस में रहने वाले जसविंदर सिंह मन्नू ऑपरेट करता था। यह दोनों आतंकी ब्रिटेन में बैठे जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी को आदेश देते थे। 

उन्होंने यह भी बताया कि जगजीत सिंह के ही इशारों पर थाने पर हमला किया गया था। प्राथमिमक जांच में ज्ञात हुआ है कि रवि ग्रीस में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मन्नू का करीबी है। क्योंकि दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। इसी वजह से रवि को थाने में हुए ग्रेनेड अटैक मॉड्यूल का हेड बनाया गया था। जगजीत सिंह यूके आर्मी में भी काम कर चुका है। मगर अब आतंकी मड्यूल चला रहा है।   

No comments