ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में घर के बाहर धूप सेक रही महिला से बदमाशों ने सोने की चैन छीनी, घटना CCTV में कैद ....

- पहले किसी ASI का घर पूछा, फिर दातर दिखाकर छीनी चैन, FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में घर के बाहर धूप सेक रही दो महिलाओं से दो बाइक सवार बदमाशों ने दातर दिखाकर सोने की चैन छीनने की घटना घटी है। हालांकि झपटमारो बदमाशों की यह घटना नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गई है। वहीँ पीड़ित महिला की शिकायत के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपिओ की तलाश की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा के राजा गार्डन कॉलोनी वासी हरजीत कौर पत्नी हरिंदर सिंह दोसांझ ने बताया कि वह रविवार दोपहर को अपनी पड़ोसन सरोज संगर घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थीं। तभी दो युवक आए और ASI का घर पूछा, हमने मना कर दिया कि उन्हें नहीं मालूम है। इसके कुछ देर बाद वह बाइक सवार फिर आए और उन्होंने दातर दिखाकर पड़ोसन सरोज की सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन वह कुर्सी से गिर गई। जिसके बाद लुटेरों ने उसकी सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। सोने की चेन तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की थी।  

पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि दोनों लुटेरों में से बाइक चला रहे ने लाल और पीछे बैठे आरोपी ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। लुटेरों की यह घटना नजदीक लगे CCTV में भी कैद हो गई है। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सतनामपुरा पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेक्ट उसके आधार पर उन दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने की है। 

No comments