ब्रेकिंग न्यूज़

SSP कपूरथला आवास के नजदीक डिलीवरी ब्वाय से लूट का आरोपी काबू ....

- वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी से लूटा मोबाइल और जालंधर से लूटी ए​क्टिवा भी बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में SSP आवास के नजदीक बीते दिनो बाइक सवार एक स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर तेजधार हथियारों से हमला कर मोबाइल फोन व नगदी लूटने वाले लुटेरों में से एक लुटेरे को थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि SHO मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी से लूटा गया मोबाइल और जालंधर से लूटी गई एक्टिवा भी बरामद की गई है।  

थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट के SHO मनजीत सिंह से मिली जानकारी अनुसार जसकरण सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव धालीवाल दोनां, जोकि स्विगी में काम करता है। वह 14 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर RCF से आर्डर डिलीवर कर वापिस आ रहा था। जब वह रणधीर कालेज रोड पर SSP आवास के नजदीक पहुंचा तो एक वाहन पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर कर रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरे उसकी जेब से 3200 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। 

पुलिस ने घायल के बयान व MLR के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान परमिंदर सिंह उर्फ पन्नू पुत्र दलजीत सिंह वासी मार्कफैड चौंक के रूप में हुई है।  

SHO मनजीत सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी के कब्जे से डिलीवरी ब्वाय से छीना मोबाइल के अलावा जालंधर से लूटी एक्टिवा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर लिया गया है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि इस वारदात में उसके साथ बिंदर व जोबन मेहता वासी संतपुरा नजदीक जीवनजोत मेडिकल स्टोर भी शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों आरोपी अभी फरार है। जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी का जा रही है। 

No comments