ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक घर में बाइक सवार चोर ने लाखों रुपए का सामान किया चोरी, चोर CCTV में कैद ...

- पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश की शुरू  

2 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 4 तोले सोने के गहने और 7 चांदी के छोटे गिलास चोरी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के गांव फुलेवाल में दोपहर को एक घर में घुस कर बाइक सवार बदमाश ने लाखों रुपए के गहने और सामान चोरी करने की घटना घटी है। हालांकि चोर की गतिविधि घर के नजदीक लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि दोपहर को पारिवारिक सदस्य बाजार में किसी काम से गए हुए थे। तब मौका देख चोर ने घटना को अंजाम दे दिया।  

वहीँ दूसरी तरफ पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी SI निरवैर सिंह ने करते हुए केएनआई को बताया कि CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी चोर की पहचान के लिए जाँच शुरू कर दी है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव फुलेवाल डेरे उमरापुर वासी बलजिंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर को घर को ताला लगाकर बाजार किसी काम से गई हुई थी। लेकिन 2 घंटे बाद जब वह घर आई तो देखा घर में अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि प्राथमिक तौर पर जांच के दौरान उसके घर से 2 लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, 4 तोले सोने के गहने ( टॉप्स, चूड़ी, और बालिया ) के साथ साथ 7 चांदी के छोटे गिलास चोरी हुए हैं। वही घर के नजदीक लगे CCTV कैमरे की जांच करने पर मालूम हुआ है कि एक युवक लाल रंग की एक्टिवा पर आया जिसने यह घटना को अंजाम दिया है। 

दूसरी तरफ थाना सदर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वही CCTV फुटेज में बाइक नंबर तथा आरोपी की पहचान के लिए जांच की जा रही है। जांच अधिकारी SI निरवैर सिंह ने केएनआई से वार्ता में दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 

No comments