ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के DC और SSP ने पोलिंग बूथों का दौरा कर किया निरीक्षण ....

- जिले के 1.27 लाख वोटर 278 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला   

- मतदाताओं को लोकतांत्रिक अधिकारों का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला जिले में नगर निगम फगवाड़ा और नगर पंचायत ढिलवां, नडाला, बेगोवाल और भुलत्थ के लिए हो रहे मतदान के बीच DC कम जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल और SSP गौरव तुरा ने ढिलवां के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने शांतिपूर्ण चल रहे वोटिंग प्रक्रिया का जायज़ा लिया और चुनाव अधिकारियों से बातचीत की। DC ने कहा कि जिले में विभिन्न निगमों और नगर पंचायतों के लिए 92 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं, जिसके लिए 152 पोलिंग बूथों हैं। उन्होंने कहा कि करीब 1.27 लाख वोटर कुल 278 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

DC एवं SSP ने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था की है। बता दें कि दोपहर 1 बजे तक 38.03 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। उन्होंने लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का यथासंभव उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।  

इस बीच फगवाड़ा में SDM जशनजीत सिंह ने विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर ADC (D) विरिंदरपाल सिंह बाजवा, SDM इरविन कौर व अन्य उपस्थित थे।  

No comments