ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले में नगर निगम व नगर पंचायत चुनावो के नतीजे ..... पढ़े कौन जीता ... ??

- फगवाड़ा कुल 50 सीट में से 45 नतीजे आये, AAP- 12, CONGRESS- 22

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला जिले के फगवाड़ा नगर निगम चुनावो में ताजा जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 45 से AAP की अनीता रानी विजेता हुई है। वहीं वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के निक्का सुधीर, वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की परमजीत कौर वालिया, वार्ड नंबर 46 से कांग्रेस के सौरभ जोशी तथा वार्ड नंबर 3 से पूर्व मेयर अरुण खोसला की पत्नी ममता खोसला विजेता हुई है।   

फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 48 से बीजेपी के परमजीत सिंह खुराना, वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस की गुरप्रीत कौर विजेता हुई है। जबकि वार्ड नंबर 41 से आप की प्रितपाल कौर और वार्ड नंबर 49 से आप की नेहा ने जीत हासिल की है। 

वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बेगोवाल नगर पंचायत की कुल 13 सीट में से आजाद उमीदवार 8 ( 5 बीबी जागीर कौर समर्थित 3 सुखपाल खैरा समर्थित ) और आप के 5 उमीदवार जीते है। 

और नडाला नगर पंचायत की 11 सीट में से कांग्रेस को 5, आप को 4 और 2 आजाद जीते है। इसी तरह भूलथ नगर पंचायत की कुल 13 सीट मे से आप को 8, आजाद 5 (कांग्रेस और अकाली समर्थित) जीते है। वहीँ ढिलवां नगर पंचायत की कुल 11 सीट में 8 आजाद (कांग्रेस और अकाली समर्थित) और 2 आप जीती है। जब्कि 1 नतीजा टाई हुआ है।   

फगवाड़ा कुल 50 सीट में से 45 नतीजे आये है। जिनमे AAP- 12, CONGRESS- 22, BSP -1, BJP - 5, AKALI DAL - 2, INDEPENDENT - 3 जीते है।  

No comments