कपूरथला में एक प्रवासी मजदूर की बेरहमी से हत्या, FIR दर्ज ....
- किराये के कमरे में रहता था प्रवासी, कई दिनों से कमरे लगा था ताला, कमरे से आ रही बदबू के कारण पडोसी लोगो ने दी सूचना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के गांव खजूरला में एक प्रवासी मजदूर का शव उसके किराए के कमरे में ही शव मिला है। जिसे बाहर से ताला लगा हुआ था। लेकिन कमरे से बदबू आने पर अन्य कमरों में रहने वाले व्यक्ति ने मकान मालिक को सूचित किया है। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
वहीँ घटना की सूचना मिलते SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण, थाना सदर के SHO अमनदीप नाहर की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। और फ़िलहाल अज्ञात हत्यारे के खिलाफ FIR दर्ज भी कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
मिली जानकारी अनुसार हरिंद्र कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र अमरजीत कुमार निवासी खजूरला ने पुलिस को बताया के वह 3 भाई हैं और उन्होंने एक परिसर में क्वार्टर बनाकर प्रवासी मजदूरों को किराए पर दिए हुए हैं। उसी परिसर के एक कमरे में अभिमन्यु सिंह पुत्र शिव सहाय सिंह निवासी प्लॉट नंबर 432 पांडव नगर ईस्ट दिल्ली किराए पर रहता है। शनिवार शाम लगभग 3 बजे उसके एक अन्य किराएदार मोहम्मद मुन्ना ने उसे फोन कर बताया कि 3 अक्टूबर शाम के बाद से अभिमन्यु दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे में ताला भी लगा हुआ है। उसने यह भी बताया कि अभिमन्यु के कमरे से बदबू भी आ रही है।
हरिंद्र कुमार ने बताया कि उसने गांव के सरपंच अजय कुमार को इसकी सूचना दी और जब मौके पर रोशनदान से देखा तो अभिमन्यु सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दी गई। और कमरे का ताला कटवा कर अंदर गए तो देखा कि अभिमन्यु का खून से लथपथ शव पड़ा था। जिसको किसी तेज धार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई थी।
दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण और थाना सदर SHO ने घटना का जायजा लिया। मृतक अभिमन्यु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। और मामले की जाँच करते हुए आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीँ अज्ञात हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज भी कर लिया है।
No comments