ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात एक घर के बाहर फायरिंग, FIR दर्ज ....

- थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज पर जांच की शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में आधी रात को एक घर के बाहर एक बाइक सवार दवारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सदर थाना SHO सोनमदीप कौर ने भी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी गांव बलेर खानपुर ने बताया कि लगभग आधी रात को उनके घर के बाहर किसी मोटरसाइकिल की आवाज के साथ साथ गोली चलने की बड़ी तेज  आवाज आई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बहार जाकर देखने को कहा। लेकिन वह घबराते हुए सिर्फ अपनी बाइक देखा कर वापिस आ गया। और डर के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला। 

लेकिन जब सुबह वह उठकर बाहर दरवाजा खोलकर देखा तो उसके घर के दरवाजे में गोली का निशान था। तथा नजदीक तखत पर एक खाली खोल भी मिला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीँ थाना सदर SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि कमलजीत सिंह की शिकायत पर थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। और मौके पर पहुंचे जांच भी शुरू कर दी है। 

No comments