कपूरथला DC ने दाना मंडी के आड़तीयों के साथ की मीटिंग, आज भी कोई खरीद नहीं ...
- DC ने किसानों से मंडियों में सूखा धान ही लेकर आने की अपील, 7.60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य
- DC बोले -- धान की सुचारू खरीद के लिए प्रशासन द्वारा की गई पर्याप्त व्यवस्था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रदेश की दाना मंडीओ में कल से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद में आज दूसरे दिन भी न कोई धान आया और न ही कोई खरीद हुई। वहीँ DC कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने मंडी के दौरे दौरान हड़ताल पर बैठे आढ़तिओ से बैठक कर उनकी मांगो को सरकार से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है। इसकी पुष्टि आढ़ती यूनियन के प्रधान सुरिंदर मोहन शर्मा ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि आज दूसरे दिन भी मंडी में कोई धान नहीं आया है और ना ही कोई खरीद हुई है।
वहीँ DC ने धान की सुचारू खरीद के लिए पर्याप्त इंतजाम चेक किए हैं, जिसके तहत चालू सीजन के दौरान 7.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिले की 78 मंडियां धान की सरकारी खरीद के लिए तैयार हैं और किसानों को धान खरीद में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
DC ने कपूरथला दाना मंडी का दौरा किया और वहां खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारी किसानों को पेयजल, लिफ्टिंग आदि की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
वहीँ उन्हीने सभी आढ़तियों के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें आ रही समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जा रहा है और धान के सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
DC ने यह भी कहा कि धान खरीद के लिए कैश क्रेडिट लिमिट जारी होने से किसानों को निर्धारित 48 घंटे के अंदर धान खरीद का भुगतान कर दिया जायेगा। इसके लिए किसानों के बैंक खाते आदि का डिटेल आदि पहले ही ऑनलाइन की हो चुके हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं ताकि उसे तुरंत खरीदा जा सके। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए किसानों को पराली न जलाने का आह्वान करते हुए DC ने कहा कि किसान खेतों में ही पराली का निपटारा सुनिश्चित करें ताकि भूमि की सेहत में भी सुधार हो सके।















No comments