कपूरथला में बिक रहा था गौ मांस, गौ रक्षा दल के सदस्यों ने किया खुलासा ...
- गौ रक्षा दल के प्रधान की शिकायत पर आरोपी दुकान मालिक पर FIR भी दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में प्रशासन की नाक के नीचे गांव महेड़ू के लॉ गेट क्षेत्र में गौ मास बिकने की जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्यों ने दुकान पर धावा बोल खुलासा किया है। वहीँ गौ रक्षा दल के सदस्यों की मांग पर दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फ़िलहाल दुकान मालिक गौरव धीर को काबू कर दुकान सील कर दी है। जाँच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी पर FIR भी दर्ज कर ली है।
गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नजदीक लॉ गेट क्षेत्र में सोशल ट्रेंड्स नाम के एक स्टोर में डिब्बा बंद गौ मांस बेचा जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपने सदस्य को इस स्टोर में भेजा और स्टिंग ऑपरेशन किया।
उन्होंने बताया कि जब दुकानदार से डिब्बा खरीदा गया तो उसने कोई भी बिल नहीं दिया। इस स्टोर में से उन्होंने 25 से 30 डब्बे बरामद किए है। जिस पर बाकायदा तौर पर गौ माता की फोटो बनी हुई थी और बीफ लिखा हुआ था। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि भारत में गौ मांस बेचने पर प्रतिबंध है। परंतु इसके बावजूद यूनिवर्सिटी के पास सरेआम बीफ बेचा जा रहा था।
हालाँकि चहेड़ू चौंकी पुलिस की ओर से समय-समय पर उक्त क्षेत्र में स्थित दुकानों व पीजी की चेकिंग की जाती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व प्रशासन को हिंदुओं की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी स्टोर मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और स्टोर को सील कर दिया है। वहीँ जाँच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि गौ रक्षा दल के प्रधान नकुल कुमार की शिकायत पर आरोपी पर FIR भी दर्ज कर ली है।















No comments